Paonta Sahib: बायोडील फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड, पांवटा साहिब में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम ddnewsportal.com
Paonta Sahib: बायोडील फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड, पांवटा साहिब में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बायोडील फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड, पांवटा साहिब द्वारा एक भव्य वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों एवं कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर डीएफओ वेद प्रकाश शर्मा, बीओ इंदर सिंह एवं वन विभाग की टीम, क्षेत्रीय अधिकारी (RO) प्रदूषण नियंत्रण विभाग पवन शर्मा, राजेश शर्मा एवं उनकी टीम, निहालगढ़ पंचायत की प्रधान सोनी देवी तथा उप-प्रधान अविनाश विशेष रूप से उपस्थित रहे। कंपनी की ओर से प्लांट हेड ए.एन. मिश्रा, के.एस. चौहान एवं नीरज पोखरियाल सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और पौधारोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डीएफओ वेद प्रकाश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने सभी से पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) को बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प और वृक्षारोपण अभियान के साथ हुआ। बायोडील फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड द्वारा इस प्रकार के सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रमों के आयोजन की सराहना की गई।