भाजपा सरकार में आम जनता परेशान- किरनेश जंग- ddnewsportal.com

भाजपा सरकार में आम जनता परेशान- किरनेश जंग- ddnewsportal.com

भाजपा सरकार में आम जनता परेशान 

सदस्यता अभियान के दौरान पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने साधा निशाना, महंगाई ने तौड़ दी लोगों की कमर

पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि भाजपा की सरकार में आम जनता परेशान है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। वह रविवार को ब्लॉक कांग्रेस पांवटा साहिब द्वारा सदस्यता अभियान और जन संपर्क के दौरान बोल रहे थे। रविवार को मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में पांवटा साहिब के राजपुर, दिघाली, अंबोया, डांडा कांग्रेस का सदस्यता अभियान चला। इस मौके पर  विशेष रूप से पूर्व विधायक चौधरी

किरनेश जंग भी उपस्थित  रहे। उन्होंने बीजेपी सरकार की नाकामियों और कांग्रेस पार्टी की जन हित कार्यों को लोगों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि कि डबल इंजन की सरकार से जनता तंग हो चुकी है और विधानसभा चुनाव में भाजपा को आईना दिखाएगी। इस दौरान उनके साथ आँज भोज जोन अध्यक्ष  हिरदा राम, भंगानी जोन अध्यक्ष प्रदीप चौहान, संत राम, अंबोया प्रधान सुनीता शर्मा, जग्गी लाला, सूरत सिंह, नीटू, रमेश, माम चंद, लीला देवी, जय प्रकाश, निशिकांत, बालकिशन, सुनील, रामसेवक, निर्मल, राम स्वरूप, सुरेंद्र, सुभाष, अनिल, गुलजारी लाल, सितेश मेहता, जय किशन, प्रोमिला देवी, यश लाला, श्याम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।