Paonta Sahib: भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला सिरमौर ने नियुक्त किये सह संयोजक, ये है संयोजक विजेश गोयल और सह संयोजक राजेंद्र नेगी की नई टीम... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला सिरमौर ने नियुक्त किये सह संयोजक, ये है संयोजक विजेश गोयल और सह संयोजक राजेंद्र नेगी की नई टीम...
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला सिरमौर ने कार्यकारिणी का विस्तार किया हैं। जिला संयोजक विजेश गोयल ने तुरंत प्रभाव से इन नियुक्तियों को लागू किया हैं। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला सह-संयोजक राजेन्द्र सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश संयोजक पंचायती राज प्रकोष्ठ भाजपा अध्यक्ष विनोद ठाकुर व जिला के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत जिला सह संयोजकों की घोषणा की गई है तथा ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होगी।

इनमें दिनेश नेगी (सह संयोजक) राजपुर, दिनेश चौधरी (सह संयोजक) कोटड़ी ब्यास, कुंदन सिंह नेगी (सह संयोजक) चाकरी, रामेश्वर चौधरी (सह संयोजक) धोलाकुआं, सुभाष चंद (सह संयोजक) मानगढ़, सराहन, अजय सिंह (सह संयोजक) नौराधार तथा चन्द्र मोहन ठाकुर (सह संयोजक) श्री रेणुका जी के नाम शामिल है।
