Paonta Sahib: भाजपा नेता पवन चौधरी का बढ़ा रुतबा, तपती धूप में भी डटे रहे तो पार्टी उम्मीदवारों को मिली ऐतिहासिक जीत ddnewsportal.com
Paonta Sahib: भाजपा नेता पवन चौधरी का बढ़ा रुतबा, तपती धूप में भी डटे रहे तो पार्टी उम्मीदवारों को मिली ऐतिहासिक जीत
पाँवटा साहिब की राजनीति में इन दिनों पवन चौधरी का नाम सुर्खियों में हैं। जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी ने पवन चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी, वहां पार्टी ने शानदार जीत हासिल की। यही वजह है कि अब भाजपा में पवन चौधरी का रुतबा बढ़ता जा रहा है। पहले, नगर परिषद चुनाव में बड़ा कारनामा और अब पंचायत चुनाव में भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जीताकर पवन चौधरी ने अपनी क्षमता दिखाई है। पातलियों में प्रधान और उपप्रधान पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत हो या फिर नगर परिषद वार्ड नंबर पांच में 25 वर्षों बाद मिली ऐतिहासिक सफलता, हर जगह पवन चौधरी की मेहनत खुलकर दिखाई दी।

भीषण गर्मी और तपती धूप में भी पवन चौधरी लगातार घर-घर जाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाते रहे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पवन चौधरी का एक ही लक्ष्य भाजपा को मजबूत करना और सुखराम चौधरी के नेतृत्व को और ताकत देना है। यही कारण है कि वह हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को साथ लेकर चलते हैं और सभी के सुख-दुख में खड़े नजर आते हैं।

लोगों का कहना है कि जब कई नेता आराम में व्यस्त रहते हैं, तब पवन चौधरी मैदान में उतरकर संगठन को मजबूत करने में जुटे रहते हैं। उनकी सादगी, ईमानदारी और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण ने उन्हें जनता के बीच अलग पहचान दिलाई है। ऐसे मेहनती कार्यकर्ता जिस पार्टी के पास हो वह मजबूत होती रहेगी।