Paonta Sahib: मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो पांवटा साहिब ने चलाए सेवा एवं जनसंपर्क अभियान ddnewsportal.com

Paonta Sahib: मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो पांवटा साहिब ने चलाए सेवा एवं जनसंपर्क अभियान ddnewsportal.com

Paonta Sahib: मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो पांवटा साहिब ने चलाए सेवा एवं जनसंपर्क अभियान

केंद्र में मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब द्वारा सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों की अध्यक्षता भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संयम गुप्ता ने की, जबकि भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं, स्थानीय ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में ग्राम पंचायत कोटड़ी व्यास स्थित पवित्र व्यास मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं जनसेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत व्यास की प्रधान शिक्षा देवी तथा उपप्रधान एवं भाजयुमो मंडल महामंत्री हितेंद्र चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके उपरांत ग्राम पंचायत जामनीवाला के खारा गांव में वन विभाग के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों एवं युवाओं से संपर्क कर संवाद स्थापित किया गया तथा मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत जामनीवाला के प्रधान एवं भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष पवन पटियाला भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लगभग ₹5 करोड़ 42 लाख की लागत से निर्मित खारा गांव को जोड़ने वाली सड़क के लिए ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक धन्यवाद रैली निकालकर प्रधानमंत्री के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है तथा वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्याओं का समाधान हुआ है।

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संयम गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे गांव, गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। सभी कार्यक्रमों में नगर के वार्ड नंबर 13 के पार्षद कुलदीप चौधरी, भाजपा मंडल पांवटा साहिब के प्रवक्ता अनिल चौधरी, सुनील चौधरी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रमों में युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।