Himachal News: ओबीसी राज्य का विषय, सरकार दूर करें OBC-ST लाभ को लेकर समाज का संदेह: जयराम ठाकुर ddnewsportal.com
Himachal News: ओबीसी राज्य का विषय, सरकार दूर करें OBC-ST लाभ को लेकर समाज का संदेह: जयराम ठाकुर
नेता प्रतिपक्ष बोले; सरकार बदलते ही हम देंगे गिरिपार क्षेत्र के ओबीसी समाज को दोनो अधिकार
गिरिपार भाट ब्राह्मण कल्याण समिति का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व में रहे मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व महामहिम राज्यपाल से पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर की अगुवाई में मिला। इस दौरान OBC और ST के विषय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमें पुरजोर समर्थन देते हुए कहा कि आने वाले समय में सरकार हमारी बनेगी और हम हाटी समुदाय के ओबीसी समाज को दोनों अधिकार दिलाएगे। उन्होंने यह भी कहा कि ओबीसी राज्य का विषय है और यदि वर्तमान सरकार चाहे तो इसके लिए अधिसूचना जारी करके वह ओबीसी समाज के संदेह को दूर करके उन्हें दोनों लाभ प्रदान करवा सकते है। वर्तमान परिपेक्ष में उन्होंने हमें यह भी भरोसा दिलाया है कि हाटी समाज को उनका अधिकार जल्द से जल्द प्राप्त हो इसके लिए वह हर सम्भव प्रयास जारी रखेंगे।
इस दौरान भाट ब्राह्मण कल्याण समिति गिरिपार क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण दत्त शर्मा, महासचिव ओम प्रकाश शर्मा, समिति के कोषाध्यक्ष आत्मा राम शर्मा, सदस्य राम लाल शर्मा, अरविन्द शर्मा, अनुज शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। समिति का यह स्पष्ट कहना है कि हमें हाटी पुत्र और हाटी के मामा जय राम ठाकुर पर पूर्ण भरोसा है कि ज़ब वह दशकों से लंबित मांग को पूरा कर सकते है तो वह निश्चित रूप से ओबीसी के हितो का भी ध्यान रखेंगे और ओबीसी समाज के अधिकारों के संरक्षण के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।
ऐसे में समिति का यह स्पष्ट मत है कि ओबीसी राज्य का विषय है और राज्य सरकार यदि चाहे तो हमें ओबीसी के अधिकार को बिना छेड़छाड़ के लागू रखते हुए तथा विधानसभा से नोटिफिकेशन जारी करके समाज को भरोसा दिला सकते है कि ओबीसी के अधिकारों से किसी भी प्रकार कि छेड़खानी नहीं कि जाएगी।
केंद्र सरकार द्वारा जारी अध्यादेश हमें ST और राज्य की सरकार द्वारा हमें ओबीसी की सूची में शामिल किया गया है ऐसे में हम दोनों अधिकार लेने के योग्य है और हमें यह प्रमाण पत्र जारी होने चाहिए। हम वर्तमान सरकार से भी अपेक्षा करते हैं कि आप हाटी समाज को मिलने वाले जनजाति अधिकार का पक्ष न्यायालय में मजबूती से रखेंगे और ओबीसी के अधिकारों पर भी कोई आंच नहीं आने देगी।

भाट ब्राह्मण कल्याण समिति के महासचिव ओम प्रकाश शर्मा ने अपने समाज से आग्रह किया है कि ओबीसी समाज को धैर्य का परिचय देना होगा, यदि कल को कोई भी सरकार यदि ओबीसी के अधिकारों पर किसी भी प्रकार से हानि पहुंचाती है तो हम उसके खिलाफ अपना विरोध प्रकट करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें वर्तमान में ओबीसी का आरक्षण प्राप्त हो रहा है और आधिकारिक रूप से हाटी समुदाय को जनजाति अधिकार भी प्राप्त हो चुका है। अतः भाट ब्राह्मण, डेहटी आदि ओबीसी कि उपजातियों को जनजाति व ओबीसी प्रमाण पत्र लगातार बनते रहने चाहिए।
जनजाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर मामला कोर्ट में है इसलिए जनजाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर रोक लगी हुई है और यह अंतरिम स्टे उच्च न्यायालय द्वारा लगाया गया है। ऐसे में जैसे ही यह स्टे हट जाएगा समूचे हाटी समुदाय के लोगो को SC समुदाय को छोड़कर ST के प्रमाण पत्र जारी किये जाएगे।
वर्तमान परिपेक्ष को यदी देखा जाए तो हमारे हाटी समुदाय को जनजाति दर्जा प्राप्त हो चूका है और हाटी समुदाय के भाट ब्राह्मण को मिलने वाले ओबीसी लाभ अभी भी बरकरार है ऐसे में ओबीसी समाज को फिलहाल कोई भी चिंता करने कि आवश्यकता नहीं है। और यदि कोई भी आयोग या सरकार ओबीसी के अधिकारों पर किसी भी प्रकार से रोक लगाते है तो ऐसे में समिति उसका पुर-जोर विरोध करेगी। अतः हम अपने समाज से आग्रह करते है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी राजनीतीक बहकावे में न आए और समाज में आपसी तालेमल और सामंजस्य बनाए रखे और भ्रमित करने वाली ताकतों से दूर रहे। ओबीसी राज्य का विषय है और सरकार के पास पूरा अधिकार है कि उसे किसे ओबीसी कि सूची में रखना है और किसको नहीं। ऐसे में समाज को यह बात समझनी होंगी कि कुछ लोग जानबुझ कर समाज को गुमराह करना चाहते है। ऐसे में ऐसे अराजक तत्व से हमें सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही हम वर्तमान सरकार से आग्रह करते है कि वह ओबीसी के अधिकारों को संरक्षित करें। ताकि समाज में वेमनस्य व अलगाव कि स्थिति पैदा ना हो।