Paonta Sahib: चूड़ेश्वर सेवा समिति चूड़धार इकाई पाँवटा साहिब ने मनाया 24वां स्थापना दिवस ddnewsportal.com

Paonta Sahib: चूड़ेश्वर सेवा समिति चूड़धार इकाई पाँवटा साहिब ने मनाया 24वां स्थापना दिवस  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: चूड़ेश्वर सेवा समिति चूड़धार इकाई पाँवटा साहिब ने मनाया 24वां स्थापना दिवस, अस्पताल में फल वितरण

चूड़ेश्वर सेवा समिति चूड़धार इकाई पाँवटा साहिब की बैठक इकाई अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सेवा समिति का 24वां स्थापना दिवस मनाया गया। ओम प्रकाश चौहान ने कहा कि सेवा समिति चूड़धार एक सामाजिक एवं आध्यात्मिक संगठन है जिसका उद्देश्य चूड़धार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को निशुल्क भोजन एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था प्रदान करना है और समाज के पिछड़े वर्ग निर्धन, दीन दुःखी असहाय की मदद करना, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य  करना और समाज में बढ़ते नशे के खिलाफ कार्य करना है।

सचिव पूर्ण तोमर ने कहा कि समिति की स्थापना 29 जून 2002 को उपरोक्त उद्देश्यों  को पूरा करने के लिए की गई थी जिस के लिए समिति पिछले 24 साल से लगातार कार्य कर रही है। यह स्थापना दिवस केवल एक वर्षगांठ नहीं है बल्कि उन सभी संस्थापक सदस्यों, सेवा समिति के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं और  श्रद्धालुओं के समर्पण का उत्सव है जिन्होंने निस्वार्थ भाव से संगठन को आगे बढ़ाया है। 

बैठक में निर्णय लिया गया है कि समिति के 25वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष में पूरे साल भर समाज सेवा के कार्य किए जाएंगे जिसमें नशे के खिलाफ कार्यक्रम और निशुल्क चिकित्सा शिविर  आयोजित करना शामिल हैं। चूडेश्वर सेवा समिति चूड़धार के वार्षिक अधिवेशन 2027  के सफल आयोजन बारे सार्थक चर्चा की गई जिसमें उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने बहुमूल्य सुझाव सांझा किए।   


          
बैठक के पश्चात सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचाराधीन मरीजों और तीमारदारों को फल और स्वच्छ जल वितरित किया तथा शिरगुल महाराज से रोगियों के जल्द उत्तम स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान, केंद्रीय संसाधन समन्वय उप समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन सूर्या, कोषाध्यक्ष शिवानंद शर्मा, उपाध्यक्ष ग्यार सिंह नेगी, सह कोषाध्यक्ष मित्र सिंह चौहान, मोहन सिंह चौहान, नारायण सिंह फौजी, चतर सिंह, विरेंद्र सिंह, अरूण पुंडीर और इकाई सचिव पूर्ण तोमर आदि पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।