Paonta Sahib: CM सुक्खू के जन्मदिन पर कहीं पूजा-पाठ तो कहीं बच्चों को स्टेशनरी वितरण ddnewsportal.com

Paonta Sahib: CM सुक्खू के जन्मदिन पर कहीं पूजा-पाठ तो कहीं बच्चों को स्टेशनरी वितरण ddnewsportal.com

Paonta Sahib: CM सुक्खू के जन्मदिन पर कहीं पूजा-पाठ तो कहीं बच्चों को स्टेशनरी वितरण

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पाँवटा साहिब में भी कांग्रेसियों ने उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। कांग्रेस के नेताओं ने जहां उनके स्वास्थ्य के लिए पूजा-पाठ किया वहीं बच्चों के बीच जाकर उन्हें स्टेशनरी वितरित की। 

कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने प्राचीन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने पंडितों से आशीर्वाद प्राप्त किया और हिमाचल की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए अरदास भी लगाई।

इस मौके पर प्रदीप चौहान ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वे हिमाचल प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने हर संकट की घड़ी में मजबूती से खड़े होकर हालात का सामना किया है। चाहे प्राकृतिक आपदा हो या आर्थिक चुनौतियां, मुख्यमंत्री ने हर मोर्चे पर एक सशक्त नेतृत्व का परिचय दिया है और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की आयु लंबी हो, उनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे और वे इसी तरह हिमाचल प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाते रहें। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हिमाचल जल्द ही आत्मनिर्भर बनकर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

वहीं, हरिओम कॉलोनी पांवटा साहिब में अश्वनी शर्मा द्वारा ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  CM का जन्म दिवस बच्चों एवं वरिष्ठ गणमान्य के साथ बड़े उत्साह के साथ बनाया गया तथा बच्चों को स्टेशनरी का सामान एवं लड्डू और जूस वितरित कर मनोरंजित किया। इस अवसर पर अजय शर्मा, सुधांशु कौशिश, राजपाल, वसीम मालिक, संगत सैनी, चंद्र दत्ता, नितिन शर्मा, बाबू राम, सुरेश ठाकुर और रमेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।