Paonta Sahib: जो हम अपने भीतर लेकर चलते हैं, वही हमारे जीवन का स्वरूप बन जाता है: डाॅ हरलीन ddnewsportal.com
Paonta Sahib: जो हम अपने भीतर लेकर चलते हैं, वही हमारे जीवन का स्वरूप बन जाता है: डाॅ हरलीन
दिल्ली में TEDx GADVASU कार्यक्रम में डॉ. हरलीन कौर का प्रेरणादायक वक्तव्य
“The Stories We Carry Become the Lives We Live” गर्व और प्रेरणा के एक विशेष अवसर पर डॉ. हरलीन कौर को TEDx GADVASU में वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के द्वारका स्थित रैडिसन ब्लू होटल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. हरलीन कौर ने अपने विचार प्रस्तुत किए:
“The Stories We Carry Become the Lives We Live”
(“जो कहानियाँ हम अपने भीतर लेकर चलते हैं, वही हमारे जीवन का स्वरूप बन जाती हैं”)
अपने वक्तव्य में उन्होंने बताया कि व्यक्ति अपने मन में जो धारणाएँ, कहानियाँ और विश्वास बार-बार दोहराता है, वही धीरे-धीरे उसके विचारों, भावनाओं, निर्णयों और जीवन की दिशा तय करते हैं। उन्होंने यह संदेश दिया कि जीवन में वास्तविक परिवर्तन बाहर नहीं बल्कि भीतर की कहानी बदलने से शुरू होता है।

उन्होंने श्रोताओं को प्रेरित किया कि वे अपनी सीमित मान्यताओं को पहचानें, आत्मविश्वास विकसित करें और अपने जीवन की नई सकारात्मक दिशा स्वयं निर्मित करें।
डॉ. हरलीन कौर ने वर्ष 2003 में Healing Urja Institute of Cosmic Sciences, Dehradun की स्थापना करके अपनी व्यावसायिक यात्रा प्रारम्भ की। पिछले लगभग 23 वर्षों में उन्हें वैकल्पिक चिकित्सा, हीलिंग, शिक्षा एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सैकड़ों पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में उनके कार्य का विस्तार देहरादून, पांवटा साहिब तथा दिल्ली तक है, जहाँ वे प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रदान कर रही हैं। वे विभिन्न समाचार एवं टेलीविजन मंचों पर भी समय-समय पर आमंत्रित की जाती रही हैं, जहाँ उन्होंने ज्योतिषीय विश्लेषण, विशेष अवसरों की भविष्यवाणियाँ तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों में सहभागिता की है।

TEDx मंच पर उनकी उपस्थिति उनके लंबे अनुभव, समाज में योगदान और वैश्विक स्तर पर विचार साझा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इस अवसर पर डॉ. हरलीन कौर ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा:
“हम अपने भीतर जो कहानी लेकर चलते हैं, वही हमारे जीवन की वास्तविकता बन जाती है। जब कहानी बदलती है, तो भविष्य बदलना शुरू हो जाता है।”