Sirmour: डाॅ मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश ने छुईं आर्थिक ऊंचाईयाँ, आदर्श और विचार देते रहेंगे मार्गदर्शन: चौहान ddnewsportal.com

Sirmour: डाॅ मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश ने छुईं आर्थिक ऊंचाईयाँ, आदर्श और विचार देते रहेंगे मार्गदर्शन: चौहान  ddnewsportal.com

Sirmour: डाॅ मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश ने छुईं आर्थिक ऊंचाईयाँ, आदर्श और विचार देते रहेंगे मार्गदर्शन: चौहान

देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर सिरमौर जिला के मज़दूर नेता प्रदीप चौहान ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और गरीबों, मजदूरों एवं आम जनता के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए।

उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह एक सच्चे अर्थशास्त्री ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी नेता भी थे, जिनके नेतृत्व में देश ने आर्थिक मजबूती और विकास की ऊँचाइयाँ छुईं। उनका सादगीपूर्ण जीवन और ईमानदार नेतृत्व आज की राजनीति के लिए प्रेरणा है।

इसके अलावा सरदार मनमोहन सिंह एक सच्चे देश भक्त होने के साथ एक शानदार राजनेता थे जो बोलते कम थे और काम ज्यादा करते थे उनके किए गए काम आज भी हम सबके लिए एक प्रेरणा है।

इस अवसर पर प्रदीप चौहान ने मजदूर वर्ग के लिए भी डाॅ सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका आदर्श और विचार हमेशा हमें मार्गदर्शन देते रहेंगे।