Paonta Sahib: डाॅ. विपन कालिया लगातार तीसरी बार पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष, टी पी सिंह को महासचिव की कमान ddnewsportal.com
Paonta Sahib: डाॅ. विपन कालिया लगातार तीसरी बार पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष, टी पी सिंह को महासचिव की कमान

पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन पाँवटा साहिब की आगामी तीन वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। इस कार्यकारिणी में डाॅ विपन कालिया को फिर से एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया है। डाॅ कालिया लगातार तीसरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए है। यहां के हाइड आउट रेस्टोरेंट में एसोसिएशन की चुनावी आम सभा हुई। इस बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष डाॅ विपन कालिया, उपाध्यक्ष सुन्दर लाल मेहता, उपाध्याय अनिता चड्ढा, महासचिव टी पी सिंह, संयुक्त सचिव शान्ति स्वरूप गुप्ता, वित्त सचिव जवाहर सिंह पाल को चुना गया। इसी तरह सह सचिव सुशील कुमार, ओडिटर बी एस नेगी तथा राज्य प्रतिनिधि एम आई खान व एन गुप्ता को नियुक्त किया गया।

चुनाव के बाद हुई पहली बैठक में शहर के मुद्दे उठे। कुछ सदस्यों ने बताया कि राशन डिपो पर रेट लिस्ट नहीं लगाईं जा रही है। फूड निरीक्षक को इस बारे सुनिश्चित कराया जाए तो डिपो का औचक निरक्षण किया जाए। वार्ड नं 13 में जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है तथा नगर परिषद असंवेदनशील बनी हुई है।

बैठक में विपन कालिया, टी पी सिंह, सुधा कालिया, सुन्दर लाल मेहता, डीएस सैनी, लखबीर सिंह, भूपेन्द्र नेगी, मदनलाल चौहान, विजय कुमार अग्रवाल, नवीन कुमार सिंह, यशपाल सिंह, एन डी सरीन, बी एस पुन्नू, जी एस राखरा, पी सी शर्मा, इन्द्र पाल वालिया, वी सी छिब्बर, आर के अग्रवाल, एस एस पलियाल, विजय पाल चौधरी, बी एस भटारा, इन्दु पाल, शान्ति स्वरूप गुप्ता, जे एस पाल, सुशील कुमार, डाॅ संजीव सहगल, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।