Paonta Sahib: 94 फीसदी अंक प्राप्त कर रिमझिम सिंह बनी डिवाइन विज़डम स्कूल की गौरवशाली छात्रा ddnewsportal.com

Paonta Sahib: 94 फीसदी अंक प्राप्त कर रिमझिम सिंह बनी डिवाइन विज़डम स्कूल की गौरवशाली छात्रा  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: 94 फीसदी अंक प्राप्त कर रिमझिम सिंह बनी डिवाइन विज़डम स्कूल की गौरवशाली छात्रा, विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत

पाँवटा साहिब क्षेत्र के प्रतिष्ठित Divine Wisdom School ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है। हाल ही में घोषित कक्षा 12वीं CBSE बोर्ड परीक्षा के परिणामों में विद्यालय का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिसर में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।

विद्यालय की मेधावी छात्रा एवं स्कूल प्रीफेक्ट रिमझिम सिंह ने 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। 

विषयवार सर्वोच्च अंक इस प्रकार रहे —

• शारीरिक शिक्षा — 98 अंक
• अंग्रेजी — 96 अंक
• जीव विज्ञान — 95 अंक
• भौतिक विज्ञान — 93 अंक
• रसायन विज्ञान — 92 अंक
• अर्थशास्त्र — 88 अंक

विद्यालय के विद्यार्थियों ने न केवल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि मंडल, जिला एवं राज्य स्तर की विभिन्न सह-शैक्षणिक एवं समसामयिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाकर भी विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सभी संकायों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं।

विद्यालय प्रबंधन समिति तथा प्रधानाचार्या मीनाक्षी मल्होत्रा ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। प्रधानाचार्या जी ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन, अभिभावकों का साथ तथा विद्यालय के अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करता रहेगा।