Paonta Sahib: ​गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का 12वीं का रिजल्ट उत्कृष्ट, 93.6 प्रतिशत अंक लेकर हर्षिता वर्मा टाॅप ddnewsportal.com

Paonta Sahib: ​गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का 12वीं का रिजल्ट उत्कृष्ट, 93.6 प्रतिशत अंक लेकर हर्षिता वर्मा टाॅप ddnewsportal.com

Paonta Sahib: ​गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का 12वीं का रिजल्ट उत्कृष्ट, 93.6 प्रतिशत अंक लेकर हर्षिता वर्मा टाॅप

14 छात्रों ने 90% से अधिक, ​76 छात्रों ने 80% से अधिक तथा 163 छात्रों ने 70% से अधिक अंक किए हासिल

पाँवटा साहिब के शुभखेड़ा स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जमा दो की परीक्षा के परिणाम में अपना जलवा बरकरार रखा है। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट आते ही गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के विद्यालय परिसर और छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम काफी उत्साहजनक रहा। कुल 14 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की। ​76 छात्रों ने 80% से अधिक तथा 163 छात्रों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए।

​संगीत (MUSIC): इसमें 7 छात्रों ने 100/100 अंक प्राप्त किए। इनमें पार्थ ठाकुर, वेदांश शर्मा, कनिका वर्मा, मोहम्मद सैफुल, सुप्रीत कौर, जशनप्रीत कौर और आयत हुसैन शामिल हैं।

​कंप्यूटर साइंस: इसमें मोनिका शर्मा ने 100/100 अंक लिए।

शत प्रतिशत अंक निश्चित रूप से छात्रों के कठिन परिश्रम, अनुशासन, लगन तथा अध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है।

​स्कूल टॉपर्स:

​हर्षिता वर्मा: 93.6% 
​परमिंदर कौर: 93% 
​यशस्विनी गौतम: 92% 

विषयवार अंक तालिका की बात करें तो संगीत में 100, कम्प्यूटर साइंस में 100, एकाउंट्स में 99, DIT में 99, इंग्लिश में 98, हिन्दी में 98, फिजिकल एजुकेशन में 97, बायो लॉजी में 97, इकनॉमिक्स में 96 और पॉलिटिकल साइंस में अधिकतम अंक 95 शामिल है। 

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने समस्त छात्रों, उनके अभिभावकों तथा अध्यापकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।