Paonta Sahib: शिक्षा को रुचिकर बनाने हेतु डिवाइन विज़डम स्कूल में Active Learning से संबंधित सेमिनार ddnewsportal.com
Paonta Sahib: शिक्षा को रुचिकर बनाने हेतु डिवाइन विज़डम स्कूल में ‘Active Learning’ से संबंधित सेमिनार

डिवाइन विज़डम स्कूल माजरा पाँवटा साहिब में ‘Active Learning’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य पढ़ाई को रोचक, व्यावहारिक और सहभागितापूर्ण बनाना था।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विषय विशेषज्ञ ज्योत्स्ना और निशी बवेजा ने सक्रिय अधिगम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यह बताया कि आज के युग में केवल पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षण पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से जोड़ना आवश्यक है। संगोष्ठी के दौरान उन्होंने शिक्षकों को विभिन्न नवीन शिक्षण तकनीकों—जैसे Think-Pair-Share, Brainstorming, Role Play, तथा ICT आधारित अधिगम—से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण सत्र में शिक्षकों ने गतिविधियों में भाग लेकर इन विधियों का अनुभव प्राप्त किया, जिससे उनकी कक्षा शिक्षण क्षमता में वृद्धि हो सके। शिक्षकों ने इस नई शिक्षण पद्धति को बेहद पसंद किया और उसे पढ़ाई को आसान, रोचक एवं आनंददायी बनानेवाला बताया।