Paonta Sahib: 12 फरवरी को विद्युत बोर्ड कर्मचारियों का पेन डाउन टूल डाउन, जानिए क्या है कारण... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: 12 फरवरी को विद्युत बोर्ड कर्मचारियों का पेन डाउन टूल डाउन, जानिए क्या है कारण...  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: 12 फरवरी को विद्युत बोर्ड कर्मचारियों का पेन डाउन टूल डाउन, जानिए क्या है कारण...

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ज्वाइंट एक्शन कमेटी, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर की बैठक इलेक्ट्रिकल डिविजन, पांवटा साहिब में संपन्न हुई। बैठक में सभी ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया और निर्णय लिया कि 12 फरवरी 2026 को पेन डाउन टूल डाउन की कॉल पूरे प्रदेश में सभी कर्मचारी, इंजीनियर, पेंशनर्स और आउटसोर्स कर्मचारी के द्वारा दी गई है, उस कॉल को कामयाब बनाने के लिए काम करेंगे।

12 फरवरी 2026 को भोजन अवकाश के दौरान इलेक्ट्रिकल डिविजन, पांवटा साहिब के बद्रीपुर सबस्टेशन कैंपस में पेंशनर्स, इंजीनियर, कर्मचारी, आउटसोर्सिंग कर्मचारी भारी संख्या में भाग लेंगे और हड़ताल को कामयाब बनाएंगे।

हड़ताल के कारण:

● बिजली क्षेत्र में निजीकरण और बहु-लाइसेंसिंग को रोकना
● बिजली कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के अधिकारों की रक्षा करना
● बिजली क्षेत्र को सार्वजनिक क्षेत्र में बनाए रखना
● बिजली की कीमतों को नियंत्रित करना