Sirmaur: सिरमौर में शिमला के तीन व्यक्तियों से चिट्टा बरामद, इस तरह चढ़े पुलिस के हत्थे... ddnewsportal.com

Sirmaur: सिरमौर में शिमला के तीन व्यक्तियों से चिट्टा बरामद, इस तरह चढ़े पुलिस के हत्थे... ddnewsportal.com

Sirmaur: सिरमौर में शिमला के तीन व्यक्तियों से चिट्टा बरामद, इस तरह चढ़े पुलिस के हत्थे...

जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़, के तहत तीन व्यक्तियों से मादक पदार्थ हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ है। तीनों आरोपी शिमला जिले के हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी कशिश भरोटा पुत्र श्याम लाल भरोटा निवासी फ्लेट न0 6, ब्लाक न0 18 हाऊसिंग बोर्ड कलोनी संजोली, डा0 संजोल, तह0 व जिला शिमला, रूब्बल जदेईक पुत्र बलवीर जदेईक गांव पन्डरोग, डा0 पुडग, तह0 कोटखाई, जिला शिमला व निक्षित चौहान पुत्र विजय चौहान निवासी गांव व डा0 पुडग, तह0 कोटखाई, जिला शिमला के कब्जे से राजगढ़ के शरगाँव के पास 1.66 ग्राम हेरोईन/चिट्टा बरामद हुआ है। 

पुलिस चौकी पझौता, थाना राजगढ़ की टीम ने गश्त के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर शरगांव के पास गाड़ी न0 HP 99-8880 को रोककर चैक किया तो चैक करने पर गाडी उपरोक्त में 1.66 ग्राम हेरोईन/चिट्टा बरामद हुआ है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना राजगढ़ में धारा 21, 29 NDPS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।