HP Employees News: UPS-NPS को 58 प्रतिशत तो हिमाचल सरकार OPS वालों को दे रही मात्र 45 फीसदी डीए: डाॅ. पुंडीर ddnewsportal.com
HP Employees News: UPS-NPS को 58 प्रतिशत तो हिमाचल सरकार OPS वालों को दे रही मात्र 45 फीसदी डीए: डाॅ. पुंडीर

हिमाचल प्रदेश की सरकार ओपीएस कर्मचारियों को 45 प्रतिशत डीए दे रही है। जबकि केंद्र के कर्मचारियों को 58% डीए मिल रहा है। यह बात अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने जारी प्रेस बयान में कही। डाॅ पुंडीर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को 45% डीए मिल रहा है, एनपीएस और यूपीएस पेंशनधारकों को भी केंद्र के बराबर डीए मिल रहा है और हिमाचल प्रदेश के ओल्ड पेंशन वालो को 45% डीए दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आखिर मुख्यमंत्री को कौन सा अधिकारी मिसगाइड कर रहा है। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों का 13 प्रतिशत डीए और जुलाई 1.7.22 से जो डीए का एरियर सरकार के पास है। डॉ मामराज पुंडीर ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि अधिकारियों से कर्मचारियों के वित्तीय लाभ जो देने है उसके आंकड़े सही ले। डॉ. मामराज पुंडीर ने हिमाचल प्रदेश सरकार और अधिकारियों पर कर्मचारियों के वित्तीय लाभों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अंतर के कारण आज एक कर्मचारी को हर महीने 12 हजार रुपये से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ रहा है, जो बिल्कुल भी न्यायसंगत नहीं है।