Paonta Sahib में शुक्रवार को रहेगा शट-डाउन: अजय चौधरी ddnewsportal.com
 
                                Paonta Sahib में शुक्रवार को रहेगा शट-डाउन: अजय चौधरी
मुरम्मत कार्य के चलते इन इलाक़ों में विद्युत आपूर्ति पूरे दिन रहेगी बंद
उपमंडल पांवटा साहिब में 16 दिसंबर शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए विद्युत मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अजय चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को

220 kv सब स्टेशन खोदरी माजरी एवं 220kv सब स्टेशन गिरिनगर में सामान्य मुरम्मद का कार्य किया जाना है। जिसके कारण 132/11kv गोंदपुर (समस्त औद्योगिक क्षेत्र) 33 kv बद्रीपुर (पांवटा के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र), 33 kv धौलाकुंआ 33 kv पुरुवाला 33kv सतीन 33kv शिलाई, एवं 33 kv रामपुरघाट के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 09.00 से शाम 06.00 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    