इन्हें मिली सिरमौर माईन ऑनर एसोसिएशन की कमान ddnewsportal.com
 
                                    इन्हें मिली सिरमौर माईन ऑनर एसोसिएशन की कमान
पूर्व प्रधान ने स्वास्थ्य कारणों से दिया था रिजाईन, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
नरेन्द्र ठाकुर सिरमौर माईन ऑनर एसोसिएशन के नये प्रधान होंगे। सतौन मे शनिवार को हुए चुनाव मे उन्हे सर्व सम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। पूर्व अध्यक्ष मीत सिंह ठाकुर ने स्वास्थ्य कारणों से पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। नव गठित कार्यकारिणी मे कमरऊ के नरेन्द्र ठाकुर को जिला अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष की कमान पमता गांव के रघुवीर सिंह कपूर तथा महासचिव कमरऊ गांव के पूर्व पंचायत प्रधान मामराज ठाकुर को दी गई। कोषाध्यक्ष का

कार्यभार कमरऊ के ही उदय राम शर्मा को दिया गया है। मुख्य सलाहकार आरपी तिवारी, कपिल आनन्द, अरुण ग्रोवर तथा बड़वास के बहादूर चौहान को बनाया गया हैं। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों मे खजान सिंह तोमर, चतर सिंह ठाकुर, प्रवेश चौहान, अशोक तोमर और फतेह सिंह को शामिल किया गया है। नव नियुक्त जिला प्रधान नरेन्द्र ठाकुर ने उनकी तैनाती पर सभी माईन ऑनर का आभार प्रकट किया है तथा विश्वास दिलाया कि वह सभी के साथ मिलकर माईन ऑनर की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर सुरेन्द्र तोमर, खतरी ठाकुर, कंवर सिंह ठाकुर, कुलदीप ठाकुर आदि अनेकों माईन ऑनर मौजूद रहे।

 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    