Kafota: गिरिपार के माशु गाँव में किया गया गेहूं की फसल कटाई का प्रयोग, जानिए क्यों... ddnewsportal.com

Kafota: गिरिपार के माशु गाँव में किया गया गेहूं की फसल कटाई का प्रयोग, जानिए क्यों... ddnewsportal.com

Kafota: गिरिपार के माशु गाँव में किया गया गेहूं की फसल कटाई का प्रयोग, जानिए क्यों...

गिरिपार क्षेत्र के नागरिक उपमंडल कफोटा के मस्तभोज में कृषि विभाग की तरफ से रबी 2024-25 मौसम के अंतर्गत माशू गाँव में गेहूँ फसल का फसल कटाई "प्रयोग" किया गया। "प्रयोग" क्षेत्रिय कानूनगो सुखविंदर सिंह द्वारा संचालित किया गया व इसकी निगरानी राष्ट्रीय सांखियकी कार्यालय, शिमला के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी संदीप डैनियल व ए. आई. सी के क्षेत्रीय पर्यवेक्षक वीरेंद्र सिंह ने की। 

बता दें कि फसल कटाई प्रयोगों के माध्यम से पैदावार की औसत का अनुमान निकाला जाता है तथा यह फसल बीमे के आंकलन का भी आधार है। इस मौके पर हल्का पटवारी जामना प्रदीप शर्मा भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रयोग हेतु खेतों का चयन करने व फसल कटवाने व तोलने में किसानों से योगदान करवाया।

विभाग ने इलाके के किसानों से यह आग्रह किया है कि वह सरकार द्वारा चलाई जा रही फसल बीमा योजनाओं का लाभ उठाएं व आगामी खरीफ मौसम में अपनी फसल का बीमा जरूर करवाएं ताकि नुक्सान की स्थिति में इसकी प्रतिपूर्ति की जा सके।

किसान फसल बीमा की अधिक जानकारी अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र, कृषि कार्यालय तथा बैंक शाखा से संपर्क कर ले सकते हैं या फिर कृषि रक्षा पोर्टल व निशुल्क टोल फ्री नंबर 14447 पर भी काल कर जानकारी ली जा सकती है।