नैन सिंह का उपचार नही हुआ तो बिखर जाएगी कईं जिंदगियां ddnewsportal.com

नैन सिंह का उपचार नही हुआ तो बिखर जाएगी कईं जिंदगियां ddnewsportal.com

नैन सिंह का उपचार नही हुआ तो बिखर जाएगी कईं जिंदगियां

बेबसी की इंतेहा पार कर गया है ये परिवार, अब सज्जनों से हैं मदद की दरकार, ये है कारण...

उनका समय पर उपचार नही हुआ तो परिवार को दो वक्त की रोटी के भी लाले पड़ जायेंगे। क्योंकि वही एक परिवार मे ऐसा है जो कमाकर परिवार को खाना खिला सके। लेकिन इस समय वो भी ऐसी बीमारी से जूझ रहा है जिसका यदि समय पर उपचार नही हुआ तो परिवार दाने-दाने को मोहताज हो जाएगा। फिलहाल अभी परिवार का पालनहार ही इतना लाचार है कि वह पाई पाई को मोहताज हो गया है। बात जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के सखोली पंचायत के एक 53 वर्षीय कैंसर पीड़ित व्यक्ति नैन सिंह की हो रही है। नैन सिंह आर्थिक तंगी के कारण उपचार नही करवा पा रहा है। नैन सिंह निर्धन परिवार से तथा वह खुद ही कमाने वाला है। कैंसर पीड़ित इस व्यक्ति की पत्नी व एक बेटा भी दिव्यांग है। आर्थिक तंगी के कारण उपचार नहीं करवा पा रहा है और अपने घर पर ही रहने को मजबूर है। जानकारी के मुताबिक 57 वर्षीय नैन सिंह निवासी बिराखना पंचायत सखौली की काफी समय से बीमार चला हुआ था। जब व्यक्ति उपचार करवाने के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब गया तो जांच के बाद चिकित्सकों ने व्यक्ति को कैंसर

के लक्षण बताये और आईजीएमसी शिमला व पीजीआई चंडीगढ़ जाने के लिए कहा गया। लेकिन नैन सिंह की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण अपने घर चला गया। नैन सिंह की पत्नी बचपन से ही बोल नहीं सकती और एक बेटा भी दिव्यांग है। नैन सिंह अपने परिवार का पालनपोषण भी अकेले ही करता है। अब बीमार होने के बाद घर पर ही पड़ा है। जिससे परिवार का पालनपोषण भी मुश्किल हो गया है। पंचायत के लोगों ने सरकार से बीमार व्यक्ति के लिए आर्थिक सहायता करने की मांग की है।
वहीं, यदि कोई व्यक्ति नैन सिंह की आर्थिक सहायता करना चाहता है तो वह हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के खाता संख्या 56710108361
IFSC code HPSC0000567 पर आर्थिक तौर पर कर सकते है। हम अपनी नेक कमाई से थोड़ी थोड़ी राशि भी नैन सिंह की मदद को देंगे तो उसका परिवार भी बिखरने से टूट जाएगा और मानवता फिर से जीत जाएगी।