Sirmaur: गिरिपार क्षेत्र की डाॅ. कल्पना शर्मा को उपराष्ट्रपति ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी ddnewsportal.com

Sirmaur: गिरिपार क्षेत्र की डाॅ. कल्पना शर्मा को उपराष्ट्रपति ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी ddnewsportal.com

Sirmaur: गिरिपार क्षेत्र की डाॅ. कल्पना शर्मा को उपराष्ट्रपति ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी

गिरिपार क्षेत्र की डाॅ कल्पना शर्मा ने जिला सहित प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के 39वें दीक्षांत समारोह में सिरमौर के गिरिपार की कल्पना शर्मा को एम.ए. (हिंदी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत के उपराष्ट्रपति के हाथों स्वर्ण पदक (Gold Medal) प्राप्त हुआ। डाॅ कल्पना शर्मा ने उक्त परीक्षा में देशभर मे पहला स्थान हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्हें डॉ. पूर्णेन्दु त्रिपाठी स्मृति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। डॉ. कल्पना सहायक प्रोफेसर डॉ जयचंद शर्मा की धर्मपत्नी हैं।

डाक्टर कल्पना ने कहा कि यह सम्मान केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि उनकी निरंतर मेहनत, समर्पण, संघर्ष और शिक्षा के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। डॉ जयचंद शर्मा ने कहा कि एक गृहिणी, एक शिक्षिका और एक समर्पित विद्यार्थी के रूप में उन्होंने जिस दृढ़ता से अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है, वह न केवल हमारे परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं, क्षेत्र के लोगों ने भी डाॅ. शर्मा दम्पती को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।