Paonta Sahib: जगदीश चन्द जुनेजा अस्पताल ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष पर तिब्बतियन सेटलमेंट में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर ddnewsportal.com

Paonta Sahib: जगदीश चन्द जुनेजा अस्पताल ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष पर तिब्बतियन सेटलमेंट में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: जगदीश चन्द जुनेजा अस्पताल ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष पर तिब्बतियन सेटलमेंट में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जांची 111 रोगियों की सेहत

पाँवटा साहिब के सुरजपुर स्थित मैनकाइंड ग्रुप द्वारा संचालित जगदीश चंद जुनेजा चैरिटेबल अस्पताल के द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष पर तिब्बतियन सेटलमेंट (तिब्बतियन स्वास्थ्य केंद्र) के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉक्टर अनीस अहमद हाशमी, डॉक्टर आशिमा, डॉक्टर अंकिता शर्मा, डॉ नीरज सेमवाल, विशाल तोमर, प्रियंका, अंकिता, किरण चौधरी तान्या भारद्वाज, रामलाल शर्मा, कमल आदि ने 111 रोगियों की जांच की गई।

जिसमें सामान्य रोग के 44, आंखों की जांच 38, दंत रोग के 14 तथा बाल रोग के 07 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गई। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से बी. डी. त्यागी और डॉक्टर संजीव सहगल कैंप में मौजूद रहे। 

डॉ संजीव सहगल ने बताया कि जे.सी. जुनेजा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल सूरजपुर में डिजिटल एक्स-रे, आईसीयू , एनआईसीयू, ईसीजी,  डायलिसिस, एडवांस  लैब, फिजियो थेरेपी और लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे आपातकालीन एवं एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध है।