नरेन्द्र मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व मिलना सौभाग्य- सुखराम चौधरी- ddnewsportal.com
 
                                नरेन्द्र मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व मिलना सौभाग्य
ग्राम केन्द्र सम्मैलन मे बोले ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों को किया जा रहा सफलतापूर्वक रेस्क्यू, केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं कि प्रचार करने का भी किया आह्वान।
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पुरूवाला ज़ोन के भारतीय जनता पार्टी के 8 ग्राम केंद्रो के 26 बूथों के ग्राम केंद्रो का सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहें। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश को नरेंद्र मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व मिला है। जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है। केंद्र की सरकार ने अफगानिस्तान से अपने देश के नागरिकों को सफलतापूर्वक वहां से रेस्क्यू

किया है। जो लोग वहां फंसे हुए हैं उन्हें भी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश की योजनाओं को जनता के मध्य लेकर जायें, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का फ़ायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेन्शन की उम्र 80 से घटा कर 70 की जिससे पाँवटा साहिब विधानसभा के लगभग 3700 से अधिक लोगों को प्रति माह 1500 रूपये की पेन्शन का लाभ मिला।प्रदेश सरकार ने 65 से 70 वर्ष की महिलाओं को प्रत्येक माह 1000 रूपये पेन्शन शुरू की। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना व प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना से हज़ारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना व

प्रदेश सरकार की गृहिणी सुविधा योजना से हज़ारों परिवार लाभान्वित हुए हैं। केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना, किसान सम्मान निधि, वन रैंक वन पेन्शन, प्रधानमंत्री योजना इत्यादि व प्रदेश सरकार की सहारा योजना, जनमंच, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, श्रम कल्याण बोर्ड इत्यादि योजनाए कार्यकर्ताओं को बताई। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएँ हर वर्ग को लाभान्वित कर रही हैं। इन योजनाओं से आम व्यक्ति को लाभ हो रहा हैं। इन योजनाओं से पाँवटा विधानसभा के लगभग हर परिवार को लाभ मिला हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी विधानसभा के लिए तैयार रहने व जनता में जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निश्चित रूप से जयराम सरकार पुनः बनेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा के चुनावों में उतरेगी व मिशन रिपीट का लक्ष्य पूर्ण करेगी। मंडल

अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने अपना बूथ सबसे मज़बूत व चुनाव प्रबंधन विषय पर विस्तार से कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने बूथ को मज़बूत करने हेतु 11 महत्वपूर्ण बिंदु कार्यकर्ताओं को बताये। उन्होंने कहा कि विधानसभा को जीतने के लिए हमें अपना-२ बूथ जीतना आवश्यक हैं। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि बूथ जीतों विधानसभा जीतो। उन्होंने ग्राम प्रमुख, बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष, बी॰एल॰ए॰ को उनका दायित्व व कार्य बताये। उन्होंने पन्ना प्रमुख व पन्ना कमेटियों के गठन करने, पन्ना प्रमुख के साथ पन्ना सहयोगी व बूथों के whatsaap ग्रूप बनाकर 15 दिनो में मंडल को सूची देनी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह माह के अंतिम रविवार को मन की बात अवश्य सुने व इसकी चर्चा बूथ पर अन्य लोगों के साथ करें । उन्होंने चुनाव प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण टिप्स कार्यकर्ताओं को दिए। बैठक में मंडल महामंत्री हितेंदर कुमार, मनीष तोमर, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष पवन चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत, बलजीत सिंह नागरा, कलम सिंह, रोहित चौधरी, रामप्रसाद, सुरेश कुमार, दिनेश चौधरी, धर्म सिंह आदि भाजपा समर्थक जनप्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सभी ग्राम केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए उपस्थित रहे।
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    