Paonta Sahib: हरिपुर खोल स्कूल में एनएसएस शिविर में स्वच्छता अभियान ddnewsportal.com
Paonta Sahib: हरिपुर खोल स्कूल में एनएसएस शिविर में स्वच्छता अभियान

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर खोल में एन एस एस इकाई का एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। एन एस एस प्रभारी धनबीर सिंह ठाकुर व महिला प्रभारी भारती ने बताया इस एक दिवसीय शिविर में 55 स्वयं सेवियों ने भाग लिया।

इस एक दिवसीय शिविर में एन एस एस स्वयं सेवियों ने विद्यालय परिसर, पानी की टंकियों, पेड़ पौधों व पुष्प वाटिका की सुंदरता को निखारा गया।