Shillai: शिलाई में नये विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और सेमेस्टर प्रणाली आदि के बारे में दी जानकारी ddnewsportal.com

Shillai: शिलाई में नये विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और सेमेस्टर प्रणाली आदि के बारे में दी जानकारी ddnewsportal.com

Shillai: शिलाई में नये विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और सेमेस्टर प्रणाली आदि के बारे में दी जानकारी

गिरिपार क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय शिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020), सेमेस्टर प्रणाली, विषय संयोजन, आंतरिक मूल्यांकन, परीक्षा प्रणाली तथा महाविद्यालय की विभिन्न समितियों एवं छात्र सहायता सेवाओं से परिचित कराना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. गोपाल शर्मा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, नियमित उपस्थिति, नैतिक मूल्यों तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विभिन्न प्राध्यापकों ने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, पुस्तकालय, एनएसएस, खेलकूद, एंटी-रैगिंग प्रकोष्ठ, करियर मार्गदर्शन एवं अन्य संस्थागत समितियों की जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों को परीक्षा नियमों, क्रेडिट प्रणाली तथा महाविद्यालय की सुविधाओं के संबंध में भी विस्तार से अवगत कराया गया।