हिमाचल के इस औद्योगिक क्षेत्र में आगजनी की बड़ी घटना ddnewsportal.com
 
                                हिमाचल के इस औद्योगिक क्षेत्र में आगजनी की बड़ी घटना
चपेट में आए मजदूरों में से तीन सकुशल, दो लापता, फैक्ट्री हुई राख
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की हटली पंचायत के इंडस्ट्रियल एरिया में वेस्ट प्रोसेसिंग की फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। घटना के समय फैक्ट्री में 5 मजदूर मौजूद थे। स्थानीय लोगों द्वारा 3 मजदूरों की जान बचा ली गई जबकि दो लापता हैं।

लापता दो मजदूरों की पहचान विवेकानंद महत्व पुत्र विश्वनंद महत्व बिहार और सूरज कुमार निवासी नेपाल के तौर पर हुई है। फैक्ट्री पूरी जलकर राख हो चुकी है। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। एसडीएम भटियात सुरेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है।  
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    