HP Weather Update: लो जी, हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम! सिरमौर सहित इन जिलों के लिए येलो अलर्ट... ddnewsportal.com

HP Weather Update: लो जी, हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम! सिरमौर सहित इन जिलों के लिए येलो अलर्ट... ddnewsportal.com

HP Weather Update: लो जी, हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम! सिरमौर सहित इन जिलों के लिए येलो अलर्ट...

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर करवट बदलने को तैयार है। अंबर फिर बरसेगा इसका अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम के फिर बिगड़ने के आसार हैं। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक आज यानी 3 मई से राज्य के कई भागों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 4 व 5 मई को मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश की संभावना है। चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।


इस दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर व किन्नौर जिले के कई भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 6 मई से मैदानी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 8 मई तक मौसम खराब बना रह सकता है।