एक्सीडेंट: हिमाचल में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत ddnewsportal.com
 
                                    एक्सीडेंट: हिमाचल में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
कार दुर्घटना में एक गंभीर घायल भी, पुलिस जुटी जांच में
हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। अब पधर-जोगिंद्रनगर वाया नौहली राजमार्ग में दमेला के पास हुई कार दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है और एक युवक गंभीर जख्मी हो गया। मृतक युवकों की पहचान भुवन सिंह (38) और सुनील कुमार (28) निवासी सजेहड़ डाकघर नौहली तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है।
 जबकि घटना में घायल पदम् सिंह(27) पुत्र दौलत राम नौहली पंचायत के चाभ भराड़ू का निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
जबकि घटना में घायल पदम् सिंह(27) पुत्र दौलत राम नौहली पंचायत के चाभ भराड़ू का निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। 
डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि युवक देर रात कहां जा रहे थे और किन कारणों से हादसा हुआ यह पता लगाया जा रहा है।
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    