HP Depot News: राशन डिपो में इस माह सरसों का तेल सस्ता, पढ़ें कितने रुपए कम हुए दाम... ddnewsportal.com

HP Depot News: राशन डिपो में इस माह सरसों का तेल सस्ता, पढ़ें कितने रुपए कम हुए दाम...  ddnewsportal.com

HP Depot News: राशन डिपो में इस माह सरसों का तेल सस्ता, पढ़ें कितने रुपए कम हुए दाम...

हिमाचल प्रदेश में उचित मूल्य की दुकानों में इस महीने सरसों तेल सस्ता मिलेगा। इस माह सरसों तेल 153 रुपये प्रति लीटर के दाम पर उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं, उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल 135 रुपये प्रति लीटर के दाम पर उपलब्ध करवाया जाएगा। पिछले माह सरसों तेल 160 रुपये प्रति लीटर मिला, इस बार सरकार ने दाम में 7 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। इसी के साथ इस माह उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल भी उपलब्ध करवाने की तैयारी है।

सरकार ने बीते माह टेंडर के बाद कंपनी को रिफाइंड तेल के सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिए हैं। पिछले सात माह से प्रदेश में राशन कार्ड धारकों को रिफाइंड तेल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल 135 रुपये प्रति लीटर के दाम पर उपलब्ध करवाया जाएगा। सात महीने पहले 125 रुपये प्रति लीटर रिफाइंड तेल उपलब्ध करवाया गया था। एपीएल परिवारों को प्रति परिवार 12 किलो आटा 12 रुपये के हिसाब से दिया जाएगा। पिछले माह 11 किलो आटा दिया गया और उससे पहले 14 किलो दिया जाता था। साथ ही छह किलो चावल प्रति परिवार 13 रुपये के हिसाब से दिए जाएंगे।

प्रदेश में 19 लाख के करीब राशनकार्ड धारकों को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सस्ता राशन उपलब्ध करवाया जाता है। प्रबंध निदेशक खाद्य आपूर्ति निगम राजेश्वर गोयल ने बताया कि सरसों तेल के दामों में कमी आई है जबकि रिफाइंड तेल के दाम बढ़े हैं। रिफाइंड तेल उपलब्ध करवाने के लिए सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया गया है।