Paonta Sahib: IAS डाॅ निपुण जिंदल को प्रतिष्ठित सिविल सेवा पुरस्कार, हिमाचल दिवस पर पाँवटा साहिब के होनहार बेटे को मिलेगा सम्मान ddnewsportal.com
Paonta Sahib: IAS डाॅ निपुण जिंदल को प्रतिष्ठित सिविल सेवा पुरस्कार, हिमाचल दिवस पर पाँवटा साहिब के होनहार बेटे को मिलेगा सम्मान

पाँवटा साहिब के बेटे आईएएस डाॅ निपुण जिंदल के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। आईएएस निपुण जिंदल को इस वर्ष के प्रतिष्ठित सिविल सेवा पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश दिवस के शुभ अवसर पर 15 अप्रैल को प्रदान किया जाएगा। इस घोषणा के बाद उनके गृह क्षेत्र पाँवटा साहिब में खुशी का आलम है। उनके रिश्तेदार और जान पहचान वाले उन्हें तथा उनके परिजनों को बधाईयाँ दे रहे हैं।

बता दें कि पेशे से सर्जन डॉ. निपुण जिंदल को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक जैसे कई अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कार पहले ही मिल चुके हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में हिम केयर स्वास्थ्य योजना में बेहतरीन कार्य किया है, जिसके तहत कई लोगों को कठिन समय में मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई हैं।

वर्तमान में वे हिमाचल प्रदेश सरकार में एमडीएचआरटीसी/डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। मूल रूप से वे सिरमौर जिला की गुरु की नगरी पाँवटा साहिब के निवासी हैं। इसलिए यह सिरमौर के सभी लोगों के लिए भी गर्व की बात है।