Sirmaur: भारत जीतने हिमाचल महिला रग्बी टीम बिहार रवाना, पदक की उम्मीद... ddnewsportal.com
Sirmaur: भारत जीतने हिमाचल महिला रग्बी टीम बिहार रवाना, पदक की उम्मीद...

हिमाचल प्रदेश की महिला सीनियर रग्बी टीम नेशनल खेलने बिहार रवाना हो गई है। यह टीम 16–17 अप्रैल को राजगीर, बिहार में होने वाली राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम की कप्तान विशाखा और उप-कप्तान अनीशा के नेतृत्व में इरम, रूबी, काजल, श्रद्धा, कविता, प्रियंका, सलोनी, साक्षी, पार्थिभा और तनुजा प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। टीम के कोच नवप्रीत सिंह और मैनेजर काजल हैं।

हिमाचल रग्बी संघ के अध्यक्ष डॉ. विकास सूद और सचिव विशाल सरीन सहित पूरे खेल जगत ने टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पूरी उम्मीद है कि हमारी बेटियाँ पदक जीतकर हिमाचल का गौरव बढ़ाएंगी।
