Paonta Sahib: ICU में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम पायल, पिता की दर्दभरी गुहार ddnewsportal.com
Paonta Sahib: ICU में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम पायल, पिता की दर्दभरी गुहार
SavePayal मुहिम के तहत घर-घर जुट रही मदद, समाजसेवियों की सहयोग को अपील
पांवटा साहिब के गोरखुवाला की बेटी पायल को आपसे मदद की दरकार है। मासूम बेटी पायल इस समय अस्पताल के ICU में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। मशीनों के सहारे चल रही उसकी सांसें हर पल एक उम्मीद और डर के बीच झूल रही हैं। डॉक्टरों के मुताबिक पायल की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसे करीब 6 महीने तक ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखना पड़ सकता है।

इस लंबे इलाज के साथ हर दिन लगभग 15,000 रुपये का खर्च परिवार पर पहाड़ बनकर टूट रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए यह लड़ाई अब अकेले लड़ पाना नामुमकिन होता जा रहा है। पायल के पिता गोपाल की आंखों में आंसू और दिल में बेबसी साफ झलकती है। उनकी भर्राई आवाज़ में बस एक ही गुहार है, “मेरी बेटी को बचा लो… मैं अकेला यह लड़ाई नहीं लड़ सकता।”
इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए सामाजिक संगठन “ज़िंदगी रिटर्न्स” ने पायल की मदद के लिए #SavePayal मुहिम शुरू की है। संगठन के अध्यक्ष संजिव शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान, और समाजसेवी जसविंदर सिंह (कामा भाई) ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनता से अपील की है कि वे इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि “एक बेटी की जिंदगी बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। अगर हम सब मिलकर हाथ बढ़ाएं, तो पायल की सांसें बच सकती हैं।” संगठन के सदस्य अब घर-घर जाकर भी सहायता एकत्रित कर रहे हैं, ताकि इस मासूम की जिंदगी बचाई जा सके।
मदद के लिए बैंक विवरण:
Account Name: Zindagi Returns
Bank Name: HP State Co-operative Bank
Branch: Badrinagar
Account No.: 55120100172
IFSC Code: HPSC0000438
