सिरमौर: नौहराधार विद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  ddnewsportal.com

सिरमौर: नौहराधार विद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस   ddnewsportal.com

सिरमौर: नौहराधार विद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 

आज 21 जून को अवकाश के वावजूद भी पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को हर्षोल्लास के साथ आयुष मंत्रालय तथा शिक्षा विभाग द्वारा

निर्देशित प्रोटोकॉल के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा मधु पुंडीर ने यौगिक क्रियाओं एवं प्रोटोकॉल का संचालन किया तथा विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के प्रवक्ता दिलावर चौहान, ब्रह्मानंद शर्मा, सविता चौहान, अस्मिता , सुरेश कुमार, प्रियंका ठाकुर, अजय चौहान, किन्नू, अरुणा भारद्वाज, गुरदेवी, आरती चौहान, यशपाल आदि शिक्षकों ने भी सभी योगिक क्रियाओं एवं प्रणायाम की क्रियाओं में भाग लिया। कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने योग तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के महत्व के साथ साथ इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के थीम "स्वस्थ आयुर्वधन के लिए योगा" (yog for healthy ageing) पर प्रकाश डाला।