Paonta Sahib: इंटक जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने की बजट की सराहना, हर वर्ग को मिला तोहफा ddnewsportal.com

Paonta Sahib: इंटक जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने की बजट की सराहना, हर वर्ग को मिला तोहफा ddnewsportal.com

Paonta Sahib: इंटक जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने की बजट की सराहना, हर वर्ग को मिला तोहफा

इंटक के जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  सुक्खू ने 2026 -27 के लिए जो बजट पेश किया गया है, सराहनीय है। क्योंकि इसमें गरीब, मजदूर, किसान, बागवान, सरकारी कर्मचारी का विशेष ध्यान रखा गया है। जिसमें  अस्थाई कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी, पेंशनरों, आउटसोर्स कर्मचारी के वेतनमान में बढ़ौतरी की गई। 

जैसे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 10500 से 11500, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 7300 से 8300, आंगनबाड़ी सहायिका 5800 से 6800 रुपए, आशा वर्कर 5800 से 6800, मिड डे मील वर्कर्स 5000 से 5500, वाटर कैरियर शिक्षा 5500 से 6000, जल रक्षक 5600 से 6100, एमपीडब्ल्यू जल शक्ति 5500 से 6000, पैरा फिटर पंप ऑपरेटर 6600 से 7000, पंचायत चौकीदार 8500 से 9000, राजस्व चौकीदार 6300 से 6800, राजस्व नंबरदार 4500 से 5000 तथा इसी प्रकार स्वास्थ्य कर्मचारियों के वेतनमान आयुष अधिकारी आयुष 50260 से 60780 रुपए, स्वास्थ्य अधिकारी डेंटल 49800 से 61200, फार्मासिस्ट  30500 से 46500, ए एन एम 26650 से 38500, आशा ऑर्डिनेटर 30775 के 45750, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर 41500 से 62650, डेंटल  हाय जैनिस्ट 29000 से 42650, अकाउंटेंट 39650 से 59750, लैब टेक्नीशियन 35750 से 49500, स्वास्थ्य विभाग आउटसोर्स कर्मचारी स्टाफ नर्स 13925 से 25000, लैब टेक्नीशियन 14400 से 25000, फार्मासिस्ट 13062 से 25000,  ओटी  टेक्नीशियन 17820 से 25000, डाटा एंट्री ऑपरेटर 14400 से 18000 रुपए किए गए है।

इसी प्रकार किसानों की फसल के समर्थन मूल्य, दूध का समर्थन मूल्य भी बढ़ाए गए। पेंशनरों की बकाया राशि जो कर्मचारी 2016  सेवानिवृत हुए उनका एरिया दिया जाएगा। मजदूरों की दिहाड़ी 425 से बढ़कर 450 दिए। इसी प्रकार मंत्रियों और विधायकों के  वेतनमान में कटौती की गई जो कि हिमाचल के हित में है। कुल मिलाकर हिमाचल सरकार ने 2026 -27 का जो बजट पेश किया है सराहनीय है तथा हिमाचल की जनता के हित में है। इसकी जितनी भी तारीफ की जाए उतनी ही कम है।