HP Budget 2026-27: बजट में किसानों के लिए कीं घोषणाएँ, MSP पर भी कही बड़ी बात ddnewsportal.com

HP Budget 2026-27: बजट में किसानों के लिए कीं घोषणाएँ, MSP पर भी कही बड़ी बात  ddnewsportal.com

HP Budget 2026-27: बजट में किसानों के लिए कीं घोषणाएँ, MSP पर भी कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका लक्ष्य 2032 तक हिमाचल को भारत का सबसे समृद्ध राज्य बनाना है।

हिमाचल की खेती-किसानी को नई दिशा देने के लिए सरकार ने राज्य किसान आयोग के गठन का बड़ा फैसला लिया है। सुक्खू सरकार अब 'बीज गांव' विकसित करने पर जोर देगी, ताकि पारंपरिक खेती को आधुनिक तकनीक और सब्सिडी का सहारा मिल सके। यह कदम पहाड़ी उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

प्रदेश के इतिहास में पहली बार सरकार ने न केवल एमएसपी के दायरे को बढ़ाया है, बल्कि कुछ फसलों के दामों में भारी उछाल भी किया है। प्राकृतिक गेहूं अब 60 के बजाय 80 रुपये प्रति किलो पर खरीदा जाएगा। मक्की की कीमत 40 से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी गई है। पांगी के जौ और हल्दी के दामों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी की गई है। पहली बार 30 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) अदरक के लिए तय किया गया है, जो अदरक उत्पादक बेल्ट के लिए एक बड़ी राहत है।

पशुपालन और मत्स्य पालन के क्षेत्र को 500 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट से संजीवनी दी गई है। जलाशयों से पकड़ी गई मछली के लिए 100 रुपये का न्यूनतम भाव सुनिश्चित किया गया है। इस नई योजना के तहत मछुआरों को आर्थिक मदद दी जाएगी। विशेष रूप से, नई नाव खरीदने पर सरकार 70% की भारी सब्सिडी प्रदान करेगी।