Paonta Sahib: जामनीवाला स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष चुनी ललिता देवी, पढ़ें पूरी कार्यकारिणी... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: जामनीवाला स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष चुनी ललिता देवी, पढ़ें पूरी कार्यकारिणी...
राजकीय केन्द्र प्रारम्भिक विद्यालय जामनीवाला शिक्षा खंड पाँवटा साहिब में सत्र 2026-2027 दो वर्ष के लिए नवनिर्मित विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसकी अध्यक्षता अनिता अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा की गई।

केंद्रीय मुख्य शिक्षक चंद्रमणी शर्मा द्वारा उपस्थित सभी अभिभावकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर स्वागत किया और विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन एवं उनके कर्तव्यों एवं अधिकारों की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद के लिए ललिता देवी, उपाध्यक्ष पद के लिए आरती, सदस्य सचिव चन्द्र मणी शर्मा केंद्रीय मुख्य शिक्षक राजकीय प्रारम्भिक केन्द्र पाठशाला जामनीवाला को बनाया गया।

सदस्यों में दीक्षा रानी पंचायत वार्ड सदस्य वार्ड नंबर:-8, गुरविंदर कौर आँगनबाड़ी कार्यकर्ता (सदस्य), सपना देवी, साक्षी, रूबीना, गुलशाना, अकबर, प्रीति, नीलम देवी, राजेश कुमार, बलवीर सिंह जेबीटी के नाम शामिल है।