Sirmaur: JBP फाउंडेशन के संस्थापक एस. एन. शर्मा की दूरदर्शी सोच से विद्यार्थियों के सपनों को मिला संबल ddnewsportal.com

Sirmaur: JBP फाउंडेशन के संस्थापक एस. एन. शर्मा की दूरदर्शी सोच से विद्यार्थियों के सपनों को मिला संबल ddnewsportal.com

Sirmaur: JBP फाउंडेशन के संस्थापक एस. एन. शर्मा की दूरदर्शी सोच से विद्यार्थियों के सपनों को मिला संबल

■ पनोग स्कूल की पांच होनहार छात्राओं को 12-12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की वॉलंटियर रितेश पोजटा ने की सराहना

सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र के दूरदराज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पनोग में JBP Foundation के तत्वावधान में छात्र मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ जरूरतमंद विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता एवं मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम में JBP Foundation के जिला सिरमौर के प्रथम सदस्य बलबीर शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल में बलबीर शर्मा, रवि पराशर, वीरेन्द्र शर्मा तथा कुमारी साक्षी ठाकुर शामिल रहे। सदस्यों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान संघर्षशील परिवारों से संबंधित पांच होनहार छात्राओं को 12,000 रुपए प्रति छात्रा के हिसाब से कुल 60,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वहीं, विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आठ विद्यार्थियों को 1,100 रुपए प्रति विद्यार्थी के हिसाब से कुल 8,800 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

JBP Foundation के वॉलंटियर रितेश पोजटा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की मदद करने की दिशा में Foundation द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि Foundation के Founder S.N. Sharma की दूरदर्शी सोच और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देने की भावना के चलते विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है।

रितेश पोजटा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को समय पर मिलने वाली सहायता उनके लिए काफी महत्वपूर्ण होती है। इससे न केवल उनकी आवश्यकताओं में मदद मिलती है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय परिवार ने भी सहयोग प्रदान किया। JBP Foundation की ओर से विद्यालय प्रबंधन, अध्यापकों एवं कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।