Paonta Sahib: सालवाला स्कूल की वाणी का कुश्ती में नेशनल को चयन, कोच ओमप्रकाश शर्मा की मेहनत लाई रंग ddnewsportal.com
Paonta Sahib: सालवाला स्कूल की वाणी का कुश्ती में नेशनल को चयन, कोच ओमप्रकाश शर्मा की मेहनत लाई रंग
पांवटा साहिब के गिरिपार क्षेत्र के सालवाला उच्च विद्यालय की वाणी ने एतिहासिक उपलब्धि हासिल कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वाणी ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कुश्ती स्पर्धा में 33 किलोग्राम भार वर्ग में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक

अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता कुल्लू के भुंतर में 11 अक्तूबर तक आयोजित हुई। इस तरह वाणी अपने विद्यालय की पहली खिलाड़ी बन गई है जो नेशनल खेलेगी। यह सब स्कूल के पीईटी ओमप्रकाश शर्मा की मेहनत और काबिलियत का नतीजा है, जिनकी पारखी नजरें हीरे को तराशने का काम करती है।

स्थानीय निवासी व मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने इस उपलब्धि पर छात्रा खिलाड़ी वाणी, उनके कोच ओमप्रकाश शर्मा सहित मुख्य अध्यापक और क्षेत्र को बधाई देते हुए बताया कि जब से पीईटी ने स्कूल मे कार्यभार संभाला है स्कूल के बच्चे खेल-कूद के क्षेत्र में भी नाम रोशन कर रहे हैं।