Kafota: कफोटा कॉलेज के विद्यार्थियों ने दुगाना गांव में महिलाओं से की बातचीत, इस अहम विषय पर बांटी जानकारी... ddnewsportal.com
Kafota: कफोटा कॉलेज के विद्यार्थियों ने दुगाना गांव में महिलाओं से की बातचीत, इस अहम विषय पर बांटी जानकारी...

नागरिक उपमंडल कफोटा के राजकीय महाविद्यालय कफोटा के विद्यार्थियों द्वारा ‘सहज’ अभियान के अंतर्गत पास के गांव दुगाना में महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
इस कार्यक्रम की टैगलाइन “मासिक धर्म: रक्त नहीं, सम्मान है – निर्भय, निःसंकोच, निःशुल्क” रखी गई है। यह कार्यक्रम महाविद्यालय में चल रहे 7 दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के चौथे दिन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मासिक धर्म (Menstruation) से जुड़ी झिझक, शर्म और समाज में प्रचलित अनावश्यक कलंक को समाप्त करना तथा गांव की महिलाओं को इस विषय पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गांव मि महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से आशा कार्यकर्ता भी मौजूद रही और उन्होंने गांव की महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की दवाइयां भी मुफ्त में विस्तृत की। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दिनेश शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की सदस्य प्रो. रवीना और प्रो. विपिन सिंह भी अन्य स्वयंसेविको के साथ उपस्थित रहे।
