कफोटा: राजकीय महाविद्यालय कफोटा में पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग कंपटीशन, कृतिका-प्रिया ने मारी बाजी ddnewsportal.com

कफोटा: राजकीय महाविद्यालय कफोटा में पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग कंपटीशन, कृतिका-प्रिया ने मारी बाजी ddnewsportal.com

कफोटा: राजकीय महाविद्यालय कफोटा में पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग कंपटीशन, कृतिका-प्रिया ने मारी बाजी

नागरिक उपमंडल कफोटा के राजकीय महाविद्यालय कफोटा में स्वतंत्रता सप्ताह (इंडिपेंडेंस वीक) के उपलक्ष्य में एंटी ड्रग सेल एवं वूमेन डवलपमेंट सेल की ओर से पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुलक्षणा शर्मा के कुशल नेतृत्व में करवाया गया, जिसमें महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए नशे के विरुद्ध जनजागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार पोस्टर एवं स्लोगन के रूप में प्रस्तुत किए।

■ ये रहे परिणाम: 

स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कृतिका नेगी (बीए तृतीय वर्ष), द्वितीय स्थान स्नेहा (बीकॉम तृतीय वर्ष) तथा तृतीय स्थान सुमन (बीए तृतीय वर्ष) ने हासिल किया। इसी तरह पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिया चौहान (बीए प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान आर्यन ठाकुर (बीए प्रथम वर्ष) तथा तृतीय स्थान कृतिका नेगी (बीए तृतीय वर्ष) ने प्राप्त किया। 

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. सुलक्षणा शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता एवं रचनात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध जागरूकता फैलाना तथा महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है, और विद्यार्थियों को इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।