Kafota: कफोटा के शमाह में तेंदुए का आतंक, आधा दर्जन पशुओं को बना चुका है शिकार ddnewsportal.com
Kafota: कफोटा के शमाह में तेंदुए का आतंक, आधा दर्जन पशुओं को बना चुका है शिकार
सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र के नागरिक उपमंडल कफोटा के अंतर्गत गांव शमाह में तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। पिछले कुछ दिनों में ही तेंदुआ यहां पर आधा दर्जन पशुओं का शिकार कर चुका है जिससे क्षेत्र मू ढय का माहौल बन गया है। स्थानीय निवासी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बीती रात को तेंदुआ गांव के बीचों बीच से ओम प्रकाश गतवाल की गौशाला का दरवाजा तोड़कर दो बकरियां ले गया। सुबह सुबह जब उनकी बहू गाय का दूध लेने गई तो देखा कि दरवाजा टूटा हुआ था ओर दोनों बकरियां गायब थी।

उन्होंने बताया कि पिछले लगभग एक महीने में शमाह में यह छठा हादसा है। सबसे पहले तेंदुआ शालू तोमर का बकरा ले गया ओर उसके बाद उनके पड़ोसी टीकाराम शर्मा का बकरे का शिकार किया। फिर खतरी राम बोकालिया के गाय की बछड़ी, राम लाल शर्मा के गाय का बछड़ा और चूही राम का पालतू कुत्ता भी तंदूए की गिरफ्त में आ गया।

गांव के बीच में तेंदुएं का आना जानवरों के लिए बल्कि आदमियों और बच्चों के लिए भी खतरा पैदा कर गया है क्योंकि छः हादसों में से तीन हादसे उनके पड़ोस में लगभग दस पंद्रह मीटर के दायरे में हुए हैं। राजेंद्र शर्मा ने पंचायत शमाह-पम्ता प्रधान वर्षा श्रेष्ठा एवं प्रशासन से आग्रह है कि अगर प्रावधान हो तो जिनका नुकसान हुआ है उनको मुआवजा दिलाने का प्रयास करें ओर भविष्य में घटना की रोकथाम के लिए वन विभाग कड़ी कार्रवाई करें।