कमरऊ के विवेक तोमर ने पास किया UGC NET एग्जाम ddnewsportal.com
 
                                    कमरऊ के विवेक तोमर ने पास किया UGC NET एग्जाम
प्रतिष्ठित परीक्षा में 98.23 परसेंटाइल अंक लेकर रोशन किया गिरिपार का नाम, क्षेत्र में खुशी का माहौल

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के बड़े गांव कमरऊ के विवेक तोमर ने UGC NET परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने अभिभावकों और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बड़ी बात यह है कि सामान्य वर्ग से विवेक ने 98.23 परसेंटाइल अंक हासिल किये है, जो क्षेत्र से एक नया कीर्तिमान है। विवेक की सफलता पर परिजन खुश है।

जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक शिक्षा 10वीं तक एसवीएम कमरऊ से करने के बाद विवेक ने चंडीगढ यूनिवर्सिटी से प्लस टू और फिर Master's in English language literature and Cultural Studies की शिक्षा पूरी की। उसके बाद युजीसी की तैयारी की और अब बहुत अच्छे अंको से परीक्षा पास कर सिरमौर का नाम रोशन किया है। विवेक की माता नीमा तोमर गृहणी और पिता जगत सिंह तोमर शिक्षक है।
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    