Paonta Sahib: महिला कामगारों को निकालने मामले के सकारात्मक समाधान पर प्रदीप चौहान ने प्रशासन एवं सहयोगियों का जताया आभार ddnewsportal.com

Paonta Sahib: महिला कामगारों को निकालने मामले के सकारात्मक समाधान पर प्रदीप चौहान ने प्रशासन एवं सहयोगियों का जताया आभार ddnewsportal.com

Paonta Sahib: महिला कामगारों को निकालने मामले के सकारात्मक समाधान पर प्रदीप चौहान ने प्रशासन एवं सहयोगियों का जताया आभार

पाँवटा साहिब की अल्मेड कंपनी से महिला कामगारों को निकाले जाने के मामले  पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप चौहान ठूंडू ने एसडीएम, पांवटा साहिब सहित इस पूरे मामले में सहयोग करने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अल्मेड कंपनी में महिलाओं के साथ हो रहे कथित शोषण के मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पक्षों के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप मामले का संतोषजनक समाधान संभव हो सका।

प्रदीप चौहान ठूंडू ने बताया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा प्रभावित महिलाओं को पूरा मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न्याय, संवेदनशील प्रशासन तथा सभी के सामूहिक प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण में सहयोग करने वाले प्रशासन, सभी साथियों, सामाजिक संगठनों एवं प्रभावित महिलाओं का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने प्रदेश की सभी औद्योगिक इकाइयों एवं कंपनी प्रबंधन से आग्रह किया कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसरों में प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बाहरी राज्यों के लोगों को रोजगार दिए जाने के विरोधी नहीं हैं, बल्कि उनका मानना है कि योग्यता, अनुभव एवं कार्य क्षमता के आधार पर स्थानीय हिमाचली युवाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, ताकि प्रदेश के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में सम्मानजनक रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त हो सकें।

प्रदीप चौहान ठूंडू ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी प्रशासन, उद्योग प्रबंधन एवं समाज के संयुक्त प्रयासों से श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित होगी तथा प्रत्येक कर्मचारी को सुरक्षित, सम्मानजनक और न्यायपूर्ण कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।