Kafota: मंत्री के आश्वासन के बाद भी नहीं बनी अलग पंचायत, मिनलबाग-भटाड़-खजूरी-नेड़ा गावों के लोगों में रोश ddnewsportal.com
Kafota: मंत्री के आश्वासन के बाद भी नहीं बनी अलग पंचायत, मिनलबाग-भटाड़-खजूरी-नेड़ा गावों के लोगों में रोश

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह दुगाना पंचायत से मिनलबाग भटाड़ अलग पंचायत बनायेंगे लेकिन उन्होंने अपना वायदा पूरा नहीं किया जिससे ग्रामीणों में रोश है। यह बात जारी प्रेस बयान में मिनलबाग-भटाड़-खजूरी-नेड़ा निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य इंद्र चौहान, महेन्द्र चौहान, हितेंद्र चौहान, दलीप चौहान, कल्याण पुंडीर, दिनेश चौहान, जगदीश चौहान, सुरजन पुंडीर, नरेश चौहान, बिटू चौहान, अमित पुंडीर, केदार सिंह और सुरेन्द्र पुंडीर, प्रवीण चौहान आदि ने कही।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते वर्ष वह कफोटा में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से अलग पंचायत बनाने की मांग को लेकर मिले। इस दौरान ग्राम पंचायत से अलग पंचायत बनाने का प्रस्ताव भी उन्हें दिया तथा मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह उनकी मांग पूरी करेंगे। लेकिन अब जब पंचायतों का पुनर्गठन हुआ तो उनकी अलग पंचायत बनाने की मांग पूरी नहीं की गई। जिससे लोगों में रोश है।

ग्रामीणों का कहना है कि दुगाना पंचायत आबादी और क्षेत्र के लिहाज से बहुत बड़ी पंचायत है। इसका दायरा विस्तृत है। यहां लगभग साढ़े तीन हजार के आस-पास मतदाता है। इसलिए उनकी मांग जायज है लेकिन उन्हें झूठा आश्वासन देकर उनके साथ छल हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि उनकी अलग पंचायत बनाने की डिमांड को पूरा किया जाए।
