Paonta Sahib: नगर परिषद वार्ड चुनाव को पहले दिन छह ने भरें नामांकन: SDM द्विज गोयल ddnewsportal.com
Paonta Sahib: नगर परिषद वार्ड चुनाव को पहले दिन छह ने भरें नामांकन: SDM द्विज गोयल
प्रदेश में होने जा रहे निकाय चुनाव के मद्देनजर जिला सिरमौर की नगर परिषद पांवट साहिब के 13 वार्डों के लिए पहले दिन छह प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। एसडीएम पांवटा साहिब कार्यालय में एसडीएम द्विज गोयल के समक्ष बुधवार को नामांकन पत्र दायर करने छह प्रत्याशी पहुंचे। इस दौरान वार्ड-दो से सुदेश व शिवानी चौपाल, वार्ड-पांच से अंजना भंडारी, वार्ड-छह से इंद्रजीत कौर, वार्ड-सात से रविंद्र पाल और वार्ड-12 से मीना ने पांवटा साहिब निर्वाचन अधिकारी के सामने अपना पार्षद पद के लिए नामांकन किया।

वहीं, एसडीएम पांवटा द्विज गोयल ने बताया कि हिमाचल सरकार की एसओपी के तहत तमाम नियमों का पूरी तरह से पालना की जा रही है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान प्रत्याशी को क्या क्या गाइड लाइन है उसके लिए जागरूक किया गया। हिमाचल सरकार की गाइड लाइन का इन चुनावों में पूरी तरह से पालना की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले दिन छह प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है।
