Paonta Sahib: कांग्रेस नेत्री नसीमा बेगम का नघेता में जनसंवाद कार्यक्रम, दी महत्वपूर्ण जानकारी ddnewsportal.com

Paonta Sahib: कांग्रेस नेत्री नसीमा बेगम का नघेता में जनसंवाद कार्यक्रम, दी महत्वपूर्ण जानकारी ddnewsportal.com

Paonta Sahib: कांग्रेस नेत्री नसीमा बेगम का नघेता में जनसंवाद कार्यक्रम, दी महत्वपूर्ण जानकारी

पाँवटा साहिब के गिरिपार आँजभोज के नघेता गाँव में जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के साथ खाद्य एवं आपूर्ति निगम की निदेशक नसीमा बेगम ने एक सार्थक संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर भूतपूर्व प्रधान लता देवी पुंडीर, महिला मंडल प्रधान रंजिता पुंडीर, बबीता देवी, सुंदरा देवी, निम्मा देवी, लीला देवी, अर्द्ध देवी, सिया देवी, कमला देवी तथा खजान सिंह, राजेश पुंडीर, नेत्र सिंह भंडारी, मदन सिंह, मुंशी राम पुंडीर, मित्र सिंह पुंडीर, जगदीश शर्मा, खेवटा पुंडीर, रंगीलाल पुंडीर, अमर सिंह पुंडीर, कुंदन सिंह पुंडीर, जगदीश पुंडीर, धर्म सिंह, तेलु राम धीमान, शादी राम शर्मा एवं राकेश शर्मा की उपस्थिति रही।

नसीमा बेगम ने कहा कि इस संवाद के माध्यम से महिलाओं एवं युवाओं को जागरूक करते हुए उन्हें विकासात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही सशक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव है। यह प्रयास केवल संवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि जनसमस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने की एक निरंतर प्रक्रिया है। 

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि इस प्रकार के जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से आम जन की आवाज को प्राथमिकता देते हुए विकास की नई संभावनाओं को साकार किया जाए।