Paonta Sahib: ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज का हुआ साधारण अधिवेशन, सैनी कल्याण बोर्ड गठन की मांग ddnewsportal.com
Paonta Sahib: ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज का हुआ साधारण अधिवेशन, सैनी कल्याण बोर्ड गठन की मांग

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) का साधारण अधिवेशन गुरुद्वारा गुरु चरण निवास शिवपुर में हुआ। इस अधिवेशन की अध्यक्षता पांवटा साहिब मंडल के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह गैरी सैनी और हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अनिल सैनी ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में सैनी समुदाय से लोगों शिरकत की।
इस अवसर पर शिवपुर, नवादा, अकालगढ़, फूलपुर और काहनूवाला से आए हुए वरिष्ठ नागरिकों का विशेष सम्मान ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के द्वारा किया गया। तत्पश्चात सैनी समाज से आए हुए बहुत से लोगों ने अपनी अपनी बात रखी तथा समाज की उत्थान के लिए सकारात्मक सुझाव दिए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह सैनी गैरी और प्रदेश अध्यक्ष अनिल सैनी बताया कि इस समाज इस समाज को इकट्ठा होने की क्या जरूरत है तथा संगठित होकर समाज क्या-क्या कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि की सर्वप्रथम हमारी सरकार से मांग है कि सैनी कल्याण बोर्ड का शीघ्रातिशीघ्र गठन हो। इस अवसर पर यह भी बताया गया कि हम किस तरह महिला उत्थान, युवा रोजगार, नशा मुक्ति, मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर , गरीब कन्या विवाह सहायता, महिला सशक्तिकरण आदि पर हम सब इस समाज में मिलकर काम करेंगे।

इस अवसर पर उन्होंने यह भी घोषणा की कि हम शीघ्र ही समाज के युवा मंडल और समाज की महिला मंडल की कार्यकारिणी भी जल्द ही बनाई जाएगी। इस अवसर पर ऑल इंडिया सैनिक सेवा समाज से मंडल कार्यकारिणी भी उपस्थित रही।