Paonta Sahib: पहले फेस में हुए पंचायतीराज चुनाव में पाँवटा साहिब ब्लाॅक में ये चुने 17 पंचायतों के प्रतिनिधि... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: पहले फेस में हुए पंचायतीराज चुनाव में पाँवटा साहिब ब्लाॅक में ये चुने 17 पंचायतों के प्रतिनिधि...
पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में पाँवटा साहिब विकास खंड की 17 पंचायतों में चुनाव हुए। जिसके नतीजे आ गये है। इन परिणामों में मानपुर देवड़ा पंचायत से नरेंद्र पाल प्रधान और विपिन कुमार उप प्रधान चुने गए। बढाणा पंचायत से आशा देवी प्रधान और धर्मेंद्र सिंह (निर्विरोध) उप प्रधान, पड़दूनी से हरिकेश प्रधान और सुनील कुमार उप प्रधान, कोलर से रणवीर सिंह प्रधान और दिनेश कुमार उप प्रधान, हरिपुर खोल से सुरेश कुमार प्रधान और अकरम उप प्रधान, पल्होड़ी से ताहिश बेगम प्रधान और आलमगीर उप प्रधान,

कुंजा से शिक्षा देवी प्रधान और गुरमेल सिंह उप प्रधान, राजपुर से संतोष देवी प्रधान और मदन सिंह उप प्रधान, बनौर से नीलम देवी प्रधान और संदीप उप प्रधान, धौलाकुआं से।मलकीत सिंह चौधरी प्रधान और अजीत सिंह उप प्रधान, रामपुर भारापूर से रजनीश चौधरी प्रधान और बलदेव सिंह उप प्रधान, पातलियों से मोहन सिंह सहोता प्रधान और गुरुचरण सिंह उप प्रधान, अजौली से कांता देवी प्रधान और अनिल कुमार उप प्रधान, टोंरु डांडा आंज से दिनेश कुमार प्रधान और धनवीर सिंह उप प्रधान, मेलियो से सरवरी प्रधान और राहिल खान उप प्रधान, भंगानी से पृथ्वी चंद प्रधान और जमील अहमद उप प्रधान तथा भैल्ला से पूनम देवी प्रधान और मुंशी राम उप प्रधान निर्वाचित हुए है।
