Paonta Sahib: 07 अप्रैल को पाँवटा साहिब सिविल अस्पताल में निःशुल्क मैमोग्राफी शिविर, 40 प्लस महिलाओं की जाँच ddnewsportal.com

Paonta Sahib: 07 अप्रैल को पाँवटा साहिब सिविल अस्पताल में निःशुल्क मैमोग्राफी शिविर, 40 प्लस महिलाओं की जाँच  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: 07 अप्रैल को पाँवटा साहिब सिविल अस्पताल में निःशुल्क मैमोग्राफी शिविर, 40 प्लस महिलाओं की जाँच 

इनरव्हील क्लब पाँवटा साहिब द्वारा 7 अप्रैल, मंगलवार को सिविल अस्पताल, पाँवटा साहिब में निःशुल्क मैमोग्राफी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

अमृत कैंसर फाउंडेशन की मैमोग्राफी वैन 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की जांच करेगी। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रितु गुप्ता ने बताया कि शिविर 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक और 8 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं इस अवसर का लाभ उठा सकती हैं।